One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Community posts

*पाटीदार एकता मंच –* *समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल* *पाटीदार एकता मंच* भारत मे…

·Community posts

*पाटीदार एकता मंच –* *समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल*

*पाटीदार एकता मंच* भारत मे…
*पाटीदार एकता मंच –* *समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल* *पाटीदार एकता मंच* भारत में पाटीदार एवं पटेल समाज को एकजुट करने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से गठित एक सशक्त एवं संगठित मंच है। समाज के हर वर्ग और क्षेत्र तक इस मंच की पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए अब अलग-अलग कार्यों के संचालन हेतु विशिष्ट टीमों और क्षेत्रीय संगठनों की स्थापना की गई है। *मंच का उद्देश्य:* इस मंच का प्रमुख उद्देश्य समाज के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों जैसे वैवाहिक संबंध, रोजगार, व्यवसाय, संपत्ति, समाचार, सांस्कृतिक धरोहर, सामाजिक संगठन इत्यादि में सुविधाएँ और सहयोग उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत समाज के हर गाँव और शहर तक पहुँच कर समाज की ज़रूरतों को समझते हुए कार्य किया जाएगा। *मुख्य सुविधाएँ एवं संबंधित टीमें:* 🔹 *Matrimonial (वैवाहिक सुविधा) –* 👉 patidarshadi.com टीम द्वारा पाटीदार युवाओं को उपयुक्त जीवनसाथी खोजने में सहायता प्रदान की जाएगी। 🔹 *Property (संपत्ति से संबंधित सुविधा) –* 👉 Property bandhu की टीम द्वारा समाजजनों को विश्वसनीय संपत्ति की जानकारी और सहयोग मिलेगा। 🔹 *Job (रोजगार से संबंधित सुविधा) –* 👉 वर्तमान में समाज की किसी निजी कंपनी से इस हेतु संपर्क नहीं हुआ है, शीघ्र ही इसकी व्यवस्था की जाएगी। 🔹 *Business (व्यवसाय से संबंधित सहायता) –* 👉 स्वयं पाटीदार एकता मंच की टीम द्वारा समाज के उद्यमियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। 🔹 *News (समाज समाचार) –* 👉 संगठन और समाज की समितियों के मीडिया प्रभारी एवं उनके सहयोग से समाज की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। 🔹 *सामाजिक संगठन और संस्थान जानकारी* – 👉 विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समितियों की जानकारी संबंधित मीडिया टीमों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। *आगे की योजना:* 📱 जल्द ही *पाटीदार एकता मंच की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन* उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे समाजजन सीधे जुड़कर इन सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। 🚩 *समाज यात्रा की शुरुआत –* जल्द ही एक विशेष "समाज यात्रा" शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से मंच की टीम गांव-गांव जाकर इस कार्य की जानकारी देगी तथा समाजजनों के विचार और आवश्यकताओं को जानकर कार्य करने का प्रयास करेगी। *समाज के बंधुओं से निवेदन:* *पाटीदार एकता मंच* समाज की सबसे बड़ी नेटवर्किंग टीम बनने की दिशा में अग्रसर है। इस पुनीत कार्य में समाज के हर बंधु का सहयोग अनिवार्य है। आइए, मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और अपने समाज को हर क्षेत्र में आगे ले जाएं। https://whatsapp.com/channel/0029Va9T05W1SWt6zPMRwN2N *जय सरदार – जय पाटीदार!* *Ram Patidar* *8224839854*
♥ Sign in to like

Community conversation

2 likes · Latest comments

Ram Patidar

bahut sahi kaha

Sign in to comment ↗
✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗