One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Community posts

13.7.2025 संसार में कुछ लोग दूसरों को सफल होता हुआ देखकर उनके साथ अपनी तुलना करने लगते हैं…

·Community posts

13.7.2025
         संसार में कुछ लोग दूसरों को सफल होता हुआ देखकर उनके साथ अपनी तुलना करने लगते हैं…
13.7.2025 संसार में कुछ लोग दूसरों को सफल होता हुआ देखकर उनके साथ अपनी तुलना करने लगते हैं। और यह मानने लगते हैं, कि *"वह व्यक्ति तो सफल हो गया, मैं तो असफल हो गया।"* ऐसा नहीं मानना चाहिए। *"जैसे वृक्ष की डाली पर अनेक फल होते हैं। वे सारे एक साथ नहीं पकते। बारी बारी से पकते हैं। कोई फल पहले पक जाता है, कोई फल कुछ समय के बाद पकता है।"* *"ऐसे ही सभी लोग एक साथ सफल नहीं होते, बारी-बारी से सफल होते हैं।" तो दूसरे व्यक्ति की सफलता देखकर यह नहीं समझना चाहिए, कि "मैं तो असफल हो गया।" "यदि आप लगातार पुरुषार्थ करते रहेंगे, तो कुछ समय के बाद आप भी सफल हो जाएंगे। जैसे वृक्ष की डाली पर सारे फल बारी बारी से पकते हैं।"* *"इसलिए अपना उत्साह बनाए रखें, ईमानदारी और बुद्धिमत्ता से पूर्ण पुरुषार्थ करते रहें। कुछ ही समय बाद आपको भी सफलता अवश्य मिलेगी।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*
♥ Sign in to like

Community conversation

1 likes · Latest comments

Be the first to join the conversation.

Sign in to comment ↗
✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗