One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Community posts

Writing सारंगपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल एकता यात्रा का भव्य स्वागत सारंगपुर, 11 मार्च। अखंड भारत क…

·Community posts

Writing
सारंगपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल एकता यात्रा का भव्य स्वागत
सारंगपुर, 11 मार्च। अखंड भारत क…
Writing सारंगपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल एकता यात्रा का भव्य स्वागत सारंगपुर, 11 मार्च। अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से निकाली जा रही एकता यात्रा का आज सारंगपुर नगर में सर्व समाजजनों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ जयनगर चौराहे से हुआ, जहाँ लववंशी समाज द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा पुराना बस स्टैंड, न्यू बस स्टैंड, एसडीएम चौराहा, अकोदिया नाका होते हुए सरदार पटेल चौराहा पहुंची, जहाँ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न समाजों, संगठनों एवं व्यापारिक संस्थानों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया। इंदौर नाके पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। पालड़या चौराहे पर नगर पालिका परिषद सारंगपुर द्वारा स्वागत किया गया। कमलेश पाटीदार मित्र मंडल, अंबिका ऑटो पार्ट्स पर महेश पाटीदार मित्र मंडल, पाटीदार समाज महिला मंडल, श्याम परिवार, पाटीदार समाज सेवा समिति, नंदकिशोर पाटीदार मित्र मंडल सहित कई संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा राठौर समाज, बस स्टैंड व्यापारी एसोसिएशन, गौरव होटल, प्रभु स्मरण श्याम परिवार, हिंदू उत्सव समिति, महादेव मित्र मंडल, ब्राह्मण समाज, कांग्रेस पार्टी, साईं सेवा समिति, पेंशनर संघ, पर्यावरण प्रेमी, सेवा सदन पर भाजपा पार्टी, अभिभाषक संघ, धनगर समाज, सेन समाज, लहसुन-प्याज मंडी व्यापारी संघ सहित अन्य समाजों एवं संगठनों द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के समापन अवसर पर सरदार पटेल चौराहा पर माननीय डॉ. गौतम जी टेटवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) द्वारा सरदार पटेल एकता यात्रा का स्वागत किया गया तथा यात्रा के पदाधिकारीगण का भी मंत्री महोदय द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री टेटवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके त्याग, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगरवासियों ने एकता यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यात्रा में उपस्थित माननीय डॉ गौतम टेटवाल जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ ध्रुवल्ला महादेव मित्र मंडल अध्यक्ष श्री पुष्पद जी नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री निलेश वर्मा जी पाटीदार समाज सेवा समिति अध्यक्ष श्री अरुण कुमार जी सेवा समिति जिला अध्यक्ष श्री मांगीलाल जी पाटीदार समाज तहसील अध्यक्ष श्री महेश जी सेवा समिति संस्थापक प्रो AR पाटीदार जी सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष श्री बद्री लाल जी सेवा समिति के कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जी सह सचिव श्री कमलेश जी उपाध्यक्ष श्री मानसिंह जी नायक सेवा समिति तहसील अध्यक्ष श्री सतीश जी पाटीदार संगठन प्राण प्रतिनिधि संतोष जी संगठन नगर अध्यक्ष श्री सुरेश जी एवं समस्त समाज जन आप सभी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाया आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रांतीय सचिव नंदकिशोर पाटीदार सारंगपुर
♥ Sign in to like

Community conversation

2 likes · Latest comments

Be the first to join the conversation.

Sign in to comment ↗
✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗