पुष्पेंद्र पाटीदार बने असिस्टेंट प्रोफेसर
राऊ जिला इंदौर निवासी पुष्पेंद्र पाटीदार ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (राजनीतिशास्त्र) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र एवं पाटीदार समाज का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने यह उपलब्धि अपने कार्य और अध्ययन के बीच संतुलन बनाते हुए हासिल की है।
पुष्पेंद्र पाटीदार एक साधारण परिवार से हैं और वे लंबे समय से MP-Online कियोस्क संचालक के रूप में कार्यरत हैं। कार्य की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा और निरंतर अध्ययन करते हुए सफलता प्राप्त की।
पाटीदार समाज संगठन की और से पुष्पेंद्र पाटीदार और उनके परिवार अनंत शुभकामनाएं। अपने सिर्फ राऊ जिला इंदौर का ही नहीं अपितु संपूर्ण पाटीदार समाज को गौरवान्वित महसूस कराया है।
पाटीदार समाज आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
पुष्पेंद्र पाटीदार बने असिस्टेंट प्रोफेसर राऊ जिला इंदौर निवासी पुष्पेंद्र पाटीदार ने मध्यप्रदेश ल…
Community conversation
1 likes · Latest comments
Be the first to join the conversation.
Sign in to comment ↗