One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Community news

स्वर्ण उत्सव की आज की बैठक

·Community news

स्वर्ण उत्सव की आज की बैठक
प्रिय सदस्यों,
*श्री मालवा कुल्मी पाटीदार श्री राम मंदिर न्यास* के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले स्वर्ण उत्सव की आज की बैठक श्री राम मालवा कुल्मी श्री राम मंदिरन्यास हनुमान गड़ी, राम घाट, उज्जैन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता *श्री शांतीलाल जी गामी (साब देवगढ़, देवास)* ने की, साथ ही उपाध्यक्ष *श्री जगन्नाथ जी पाटीदार (साब बिजूर, धार), श्री हेमराज जी पाटीदार (साब देवगढ़, देवास)*, कोषाध्यक्ष *श्री राधेश्याम जी पाटीदार (अर्जुन नगर, उज्जैन), सचिव श्री मनोहरलाल जी (राघोपीपल्या, उज्जैन), पुरषोत्तम जी मुकाती (रंगवासा, इंदौर), नाथूलाल जी ढोल (तिलगरा), मंगीलाल जी (खजुरिया, सीहोर), भंवरलाल जी (देवास)* सहित कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी एवं समाजजन बैठक में उपस्थित रहे। इसके साथ ही *मध्यप्रदेश पाटीदार समाज संगठन, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री रामजी पाटीदार एवं उज्जैन शहर अध्यक्ष श्री सुभाष जी , श्री घनश्याम जी कचनारिया*, साथ ही श्री राम मंदिर न्यास के अनेकों ट्रस्टी और पाटीदार समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। *Patidarshadi.com* के संचालक श्री राम पाटीदार जी भी इस बैठक का हिस्सा बने।
बैठक में आगामी स्वर्ण जयंती उत्सव के कार्यक्रम की गतिविधियों पर चर्चा हुई। साथ ही, यज्ञ कुंड आहूति के लिए यजमानों की घोषणा की गई। सभी समाजजनों ने तन, मन, धन से इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई और दिल खोलकर धनराशि का योगदान किया।
*स्वर्ण जयंती उत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:*
*विशाल कलश यात्रा एवं हेमाद्रि*
दिनांक: 30 *नवम्बर* 2024
समय: सुबह 9:00 बजे से
*यज्ञ प्रारंभ मंडल निर्माण एवं स्थापना मंडल पूजन*
दिनांक: 1 *दिसम्बर* 2024
*अग्नि स्थापना एवं हवन प्रारंभ*
दिनांक: 2 *दिसम्बर* 2024
आप सभी से अनुरोध है कि इन पवित्र अवसरों पर समय पर उपस्थित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाएं और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।



 
 
✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗