One community. One identity. One digital platform. ✦ Together, we grow.
Patidar Ekta Manch Patidar Ekta ManchPATIDAR EKTA MANCH
Sign in
Stories & insights

पाटीदार पटेल समाज – धनवान होकर भी संबंधों में दरिद्र क्यों?

·Stories & insights

पाटीदार पटेल समाज – धनवान होकर भी संबंधों में दरिद्र क्यों?

🚨 *पाटीदार पटेल समाज – धनवान होकर भी संबंधों में दरिद्र क्यों?*

आज अगर भारत के किसी समाज की संबंधों और पारिवारिक स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी हुई है, तो वह है – *गुजरात, का पाटीदार पटेल समाज।*

👉 करोड़ों-अरबों का धन समाज के बड़े-बड़े ट्रस्टों और संस्थाओं के पास जमा है।
👉 इमारतें खड़ी हो रही हैं, अकाउंट में पैसे बढ़ रहे हैं, लेकिन *समाज का असली संकट – रिश्ते, विवाह और परिवार – कहीं पीछे छूट गया है।*

❌ *कड़वी सच्चाई यह है –*

1. इतना धनवान समाज होते हुए भी संबंध के लिए गुजरात की नजरें आज दूसरे राज्यों पर टिकी हुई हैं।
2. जिन बच्चों के लिए करोड़ों की जमीन-जायदाद बनाई, वे सब विदेशों में जा चुके हैं।
3. जो बचे हैं, वे भी जाने की तैयारी में हैं।
4. माता-पिता *विदेश गए बच्चों को ताकते-ताकते बुढ़ापे में वृद्धाश्रम में दम तोड़ रहे हैं।*

क्या यही है समाज की प्रगति?
क्या यही है धन का गर्व?

🔴 *आज का गुजरात पाटीदार पटेल समाज –*

1. *भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ तलाक (Divorce) सबसे ज्यादा हो रहा है।*
2. समाज की संस्थाएँ अपने पास और पैसा जोड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर रिश्तों और परिवार की हालत पर कोई बात नहीं करता।
3. *स्थिति यहाँ तक पहुँच चुकी है कि –*

1. *दूसरे राज्यों से लड़कियाँ लानी पड़ रही हैं।*
2. न जाति देखी जा रही है, न खान-पान, न रीतिरिवाज – बस लड़की मिलनी चाहिए।
3. क्या यही हमारी परंपरा और गौरव था?

⚠️ *सबसे बड़ा प्रश्न –*

जब सारे *बेटे-बेटियाँ NRI* हो जाएंगे तो माता-पिता को कौन संभालेगा?
जब एक ही बेटा भी बाहर चला गया तो *बूढ़े माता-पिता किसके सहारे जियेंगे?*

🔥 *समाज का नेतृत्व किसके हाथ में है?*

1. आज समाज का नेतृत्व उनके हाथ में है –
2. जो अपने ही परिवार में बच्चों की शादी दूसरे समाजों में कर चुके हैं।
3. जिन्हें समाज की नहीं, अपनी राजनीति और अपने धंधे की चिंता है।
4. जिन्हें समाज के ग्राउंड लेवल की हालत से कोई लेना-देना ही नहीं।

✊ *अब जरूरी है क्रांति*

👉 समाज को यह दिखावा छोड़ना होगा कि “हमारे ट्रस्ट के पास कितना पैसा है।”
👉 असली काम यह है कि *युवाओं को समझाया जाए, माता-पिता को जोड़ा जाए और रिश्तों को बचाया जाए।*
👉 वरना याद रखो –
बड़े-बड़े ट्रस्ट, अरबों की इमारतें और नामी संस्थाएँ भी उस दिन किसी काम नहीं आएंगी, जिस दिन *समाज का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।*

⚡ यह कटु है, कठोर है, लेकिन यही नंगा सच है।
अब भी अगर समाज नहीं चेता, तो आने वाले वर्षों में इतिहास गवाह रहेगा कि –
*धनवान होकर भी, अपने संबंध और संस्कार बचाने में असफल रहा – गुजरात का पटेल समाज।*

किसी को हमारी बातो से बुरा लगा हो माफ़ी चाहते है , कोई सदश्य इस विषय में और चर्चा करना चाहते है कॉल कर सकते है। 

*पाटीदार शादी परिवार* 
*राम पाटीदार* 
*8224839854*

✦PATIDAR EKTA MANCH

Take the next step in our app.

Enjoy reading here. Download the official app to post, comment, apply for jobs, contact members and support the community.

Download on Google Play ↗