🌴🌴🌴 *अपील*🌾🌾🌾 *सादर जय श्रीकृष्ण* जैसा कि आप सभी को विदित है उज्जैन में म प्र पाटीदार समाज का…
🌴🌴🌴 *अपील*🌾🌾🌾
*सादर जय श्रीकृष्ण*
जैसा कि आप सभी को विदित है उज्जैन में म प्र पाटीदार समाज का प्रांतीय कार्यालय बनाने हेतु एक बीघा भूमि समाज संगठन ने क्रय करी तथा उसी से लगी 2 बीघा भूमि भामाशाह श्री मनोहर पाटीदार इंदौर ने दान करी,जिसका 5 अगस्त 25 को दानपत्र के माध्यम से मनोहर जी ने प्रांतीय पाटीदार समाज समिति के नाम रजिस्ट्री करा दी है।
एक बीघा भूमि जो समाज ने क्रय करी उसकी कुछ उधारी अभी भी संगठन को चुकानी है,साथ ही उस भूमि पर भव्य प्रांतीय कार्यालय का निर्माण प्रांताध्यक्ष श्री कृष्णकांत पटेल के नेतृत्व में हमे करना है।
धन संग्रह हेतु प्रांतीय संगठन द्वारा प्रत्येक जिले के लिये के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी गण व जिला अध्यक्ष की टीम बना दी गई थी परन्तु उक्त टीमो द्वारा आशानुसार कार्य नही हुआ।
जिलाध्यक्ष गणो प्रांतीय संगठन द्वारा दान संग्रह हेतु रसीद कट्ठे दिए गये थे वह घर पर रखने के लिये नही थे आपको अपने जिला प्रभारी या प्रांतीय संगठन द्वारा जो टीम बनाई है उन्हें आमंत्रित कर दान संग्रह करना था, परन्तु शायद आप भाईयो ने अपने कार्यकाल का उतरार्द्ध समय होने के कारण रुचि नही दिखाई।
प्रांतीय पदाधिकारीयो व जिलाध्यक्षो आप ही संगठन के भविष्य हो आगे आपको ही समाज संगठन का नेतृत्व करना है इसलिये सुस्ती छोड़ो व धन संग्रह पर लग जाइये।
5 अगस्त की बैठक में यह तय हुआ है कि प्रांत की टीम प्रत्येक जिले में जाकर स्थानीय नेतृत्व, वरिष्ठ समाजजन के साथ दान संग्रह करे ताकि अतिशिघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।
वर्तमान तीनो संगठन के तहसील, जिला व प्रांतीय पदाधिकारी व तीनो संगठन के भूतपूर्व पदाधिकारी समाज ने सदैव आपका मान सम्मान किया आपको मंचासीन किया व समाज जाजम पर बैठा अब आपका कृतव्य है आप आगे आये और दान करे ताकि आपको देखकर समाज भी प्रोत्साहित हो और दान करे
*सम्मानित समाजजन आप भामाशाह है,वन्दनीय है आपने सदैव समाज के नव निर्माण कार्यो में चाहे छात्रावास निर्माण हो,मंदिर निर्माण हो,धर्मशाला निर्माण हो,अस्पताल निर्माण हो इत्यादि आपने हस्तमुख दान कर निर्माण कार्यो को शिखर तक पहुंचा कर महत्ती भूमिका निभाई है, आशा ही नही वरन पूर्ण विश्वास है इस बार भी संगठन पदाधिकारीयो को कार्यालय निर्माण में अवश्य दान करोगे।*
*नोट:- प्रांतीय कार्यालय निर्माण हेतु जिन भामाशाहों ने दान देने की घोषणा करी वह भी अतिशिघ्र दान राशि जमा कराने की कृपा करें।*
प्रांतीय संगठन अतिशिघ्र प्रांतीय महासभा की बैठक बुला रहा है जिसमे भूमि पूजन,कार्यालय निर्माण की रूपरेखा सहित विधि विधायी कार्य करेगा।
पुनः सभी समाजजन से निवेदन है प्रांतीय कार्यालय निर्माण में हस्तमुख दान करने की कृपा करें।
महेन्द्र नारायण पाटीदार
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
म प्र पाटीदार समाज