*🪷🙏 परामर्श 🙏🪷* ================== *जवानी की उम्र में लोगों के शरीर में शक्ति होती है।…
*🪷🙏 परामर्श 🙏🪷*
==================
*जवानी की उम्र में लोगों के शरीर में शक्ति होती है।*
*कुछ विद्या पढ़कर उनमें योग्यता भी आ जाती है।* *उस योग्यता और शक्ति से लोग कुछ धन भी कमा लेते हैं।*
*भौतिक साधन भी इकट्ठे कर लेते हैं।*
*"इन सब कारणों से प्रायः लोगों में अभिमान उत्पन्न हो जाता है।"*
*‼️अभिमान के कारण‼️*
*उनकी बुद्धि खराब हो जाती है, और वे सही निर्णय नहीं ले पाते।*
*‼️उस अभिमान के नशे में*
*वे दूसरों के साथ अन्याय करने लगते हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।*
*इससे दूसरे लोग धीरे-धीरे उनसे दूर होने लगते हैं। उनके प्रति घृणा करने लगते हैं। परिणाम यह होता है कि वे दुर्व्यवहार करने वाले लोग, दूसरों का प्रेम खो बैठते हैं।"*
*जब बुढ़ापा आने लगता है, तब उन्हें थोड़ा होश आता है।* *"क्योंकि बुढ़ापे में शरीर में शक्ति कम हो जाती है, शरीर में शक्ति कम हो जाने से अभिमान का नशा भी कुछ उतर जाता है। अब दूसरों से सहायता लेने की उनकी इच्छा उत्पन्न हो जाती है। अब जब वे लोग दूसरों से सहयोग मांगते हैं, तो दूसरे लोग, जो उनके दुर्व्यवहार से दुखी थे, अब वे उनकी सहायता नहीं करते। उनसे दूर ही रहना चाहते हैं।"*
*‼️तब उन्हें बहुत पश्चाताप होता है कि ..........*
*🙏जयश्रीकृष्ण 🙏*