*🤝🤝🤝मंगल परिणय 🤝🤝🤝* की *सुखद एवं गौरवमयी घोषणा* *04 अक्टूबर 2026 को मनावर में सरदार पटेल यु…
*🤝🤝🤝मंगल परिणय 🤝🤝🤝*
की *सुखद एवं गौरवमयी घोषणा*
*04 अक्टूबर 2026 को मनावर में सरदार पटेल युवा संगठन तहसील,मनावर* द्वारा आयोजित *अखिल भारतीय पाटीदार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन* सामाजिक समरसता, पारिवारिक सौहार्द एवं *वैवाहिक संबंधों के नवसृजन का एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय मंच सिद्ध हुआ।*
इसी मंगलमयी परिचय सम्मेलन के पावन माध्यम से *ग्राम सिंघाना-तहसील मनावर निवासी रितिल, सुपुत्र श्री सुनील जी पाटीदार एवं माता श्रीमती रचना जी पाटीदार*
एवं
*राऊ, जिला-इंदौर निवासी नम्रता, सुपुत्री श्री सुरेश जी पाटीदार एवं माता श्रीमती राधा जी पाटीदार के मध्य वैवाहिक संबंध का शुभ संकल्प साकार हुआ।*
पूर्व घोषित प्रोत्साहन एवं शुभाशीष राशि के अंतर्गत, इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से वैवाहिक संबंध स्थापित करने वाले इस *🤝प्रथम नवयुगल🤝 को पाटीदार समाज के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री राम नारायण जी मोदी की ओर से ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) की राशि चेक के माध्यम से सादर भेंट की गई।*