एक समाज • एक पहचान • एक डिजिटल मंच ✦ समाज के लिए सोचिए, समाज के साथ चलिए।
अखिल भारतीय पाटीदार एकता मंच अखिल भारतीय पाटीदार एकता मंचPATIDAR EKTA MANCH
← समाज समाचारसमाज समाचार

युवा किसान विशाल पाटीदार द्वारा खाद्य तेल प्रसंस्‍करण लघु उद्योग स्‍थापित

पी.एम.एफ.ई.योजना से लाभाविंत युवा किसान विशाल पाटीदार द्वारा खाद्य तेल प्रसंस्‍करण लघु उद्योग स्‍थापित

प्रतिमाह तीस हजार रूपये आय प्राप्‍त कर रहे है,युवा किसान श्री पाटीदार

ग्रामीणों को मिल रही है खाद्य तेल एवं खली की सुविधा

#प्रधानमंत्री_सूक्ष्म_खाद्य_उद्योग_उन्नयन_योजना (PMFME) के तहत नीमच विकासखण्‍ड के ग्राम केलुखेड़ा के युवा किसान विशाल पाटीदार 3.45 लाख रूपये का ऋण लेकर खाद्य तेल प्रसंस्‍करण  लद्यु उद्योग स्‍थापित कर प्रतिमाह 30 हजार रूपये की कमाई कर आत्‍मनिर्भर बन गए है। 
 युवा किसान श्री विशाल पाटीदार ने हर्कियाखाल चौराहे पर बालाजी लद्यु उद्योग के नाम से अपना स्‍ंवय का खाद्य, तेल प्रसंस्‍करण लद्यु उद्योग स्‍थापित किया है । उद्यानिकी विभाग ने उन्‍हे योजना के तहत 3.45 लाख का ऋण उपलब्‍ध करवाया है। इस पर शासन द्वारा उन्‍हे 1.21 लाख रूपये की राशि अनुदान के रूप में प्रदान गई है ।युवा किसान केलुखेड़ा निवासी श्री विशाल पाटीदार अपने इस खाद्य तेल प्रसंस्‍करण उद्योग के माध्‍यम से मूगफली,सोयाबीन,एवं अन्‍य तिलहन का प्रसंस्‍करण कर तेल निकालकर फिल्‍टर तेल ग्रामीणों को बाजार से कम मूल्‍य पर उपल्ब्‍ध करा रहे है । इस कार्य के लिए उन्‍हे अच्‍छा मुनाफा मिल रहा है, साथ ही तेल निकालने के बाद उन्‍हे खली के रूप में अच्‍छी गुणवत्ता की खली(पशु आहार) भी मिल रहा है । इसका भी उन्‍हे अच्‍छा दाम  मिल रहा है । बिजली बिल का भुगतान एवं अन्‍य खर्च निकालने के बाद विशाल पाटीदार प्रतिमाह 20 हजार रूपये की शुद्व आय प्राप्‍त कर रहैं है । उनका यह लद्यु उद्योग सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्‍थानीय स्‍तर पर खाद्य तेल एवं खली उपलब्‍ध होने से ग्राहकों की संख्‍या भी बढने लगी है । श्री विशाल पाटीदार ने पीएमएफई योजना की बदौलत अपने आप को एक सफल उद्यमी के रूप में स्‍थपित कर लिया है । अब वे आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर भी बन गए है। 
 कलेक्‍टर श्री ने शुक्रवार को हर्कियाखल चौराहे पर युवा किसान उद्यमी श्री विशाल पाटीदार द्वारा लगाए गये श्री बालाजी खाद्य, तेल प्रसंस्‍करण लद्यु उद्योग का निरीक्षण कर खाद्य तेल निकालने, खाद्य तेल का फिल्‍टर करने की प्रकिया का अवलोकन किया और श्री पाटीदार से चर्चा का पीएमएफएमई योजना के तहत मिले ऋण,अनुदान ,मासिक आय,लाभ, विपणन प्रकिया, बिजली की खपत और लागत आदि के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। कलेक्‍टर ने पीएमएफई योजना के तहत लाभांवित श्री विशाल पाटीदार के उद्योग  को सोलर प्रोजेक्‍ट एवं सहकरिता से लिकेंज करने के लिए प्रोजेक्‍ट तैयार करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए है ।

✦PATIDAR EKTA MANCH

अगला कदम हमारे ऐप पर।

यहां जानकारी पढ़ें। पोस्ट, कमेंट, नौकरी आवेदन, सदस्यों से संपर्क और समाज के सहयोग के लिए हमारा आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।

Google Play से डाउनलोड करें ↗