एक समाज • एक पहचान • एक डिजिटल मंच ✦ समाज के लिए सोचिए, समाज के साथ चलिए।
अखिल भारतीय पाटीदार एकता मंच अखिल भारतीय पाटीदार एकता मंचPATIDAR EKTA MANCH
← समाज समाचारसमाज समाचार

भारत की शतरंज शक्ति के आगे बेदम हुई दुनिया

 

 

दिव्या ने नीदरलैंड के विज्क आन जी में टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में खेल में लिंगभेद और स्त्री द्वेष के मुद्दे पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उनके मजबूत प्रदर्शन और गर्व के बावजूद, दर्शकों का ध्यान उनके कपड़े, बाल और उच्चारण जैसे अप्रासंगिक पहलुओं पर केंद्रित था।

नई दिल्ली: भारतीय चेस स्टार दिव्या देशमुख ने नीदरलैंड के विज्क आन जी में टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद खेल में लिंगभेद और स्त्री द्वेष के मुद्दे पर बात की है। इंटरनेशनल मास्टर उस टूर्नामेंट में 13 में से 4.5 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहीं, जिसमें हंस नीमन और हरिका द्रोणावल्ली जैसे खिलाड़ी शामिल थे। रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, देशमुख ने महिला खिलाड़ियों के साथ अक्सर दर्शकों द्वारा किए जाने वाले व्यवहार पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने खुलासा किया कि उनके मजबूत प्रदर्शन और अपने खेल पर गर्व के बावजूद, दर्शकों का ध्यान उनके कपड़े, बाल और उच्चारण जैसे अप्रासंगिक पहलुओं पर केंद्रित था। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मैं कुछ समय से इस बारे में बात करना चाहती थी, लेकिन अपने टूर्नामेंट के खत्म होने का इंतजार कर रही थी। मुझे बताया गया और मैंने खुद भी देखा कि शतरंज में महिलाओं को अक्सर दर्शक कैसे हल्के में लेते हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने कुछ मैच खेले जो मुझे लगा कि वे काफी अच्छे थे और मुझे उन पर गर्व था। मुझे लोगों ने बताया कि कैसे दर्शकों को खेल से कोई परेशानी नहीं थी, बल्कि उन्होंने दुनिया की हर संभव चीज पर ध्यान केंद्रित किया: मेरे कपड़े, बाल , उच्चारण, और हर अन्य अप्रासंगिक चीज। यह सुनकर मैं काफी परेशान हुई और मुझे लगता है कि यह दुखद सच्चाई है कि जब महिलाएं शतरंज खेलती हैं तो लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि वे वास्तव में कितनी अच्छी हैं, वे जो खेल खेलती हैं और उनकी ताकत क्या है।

दिव्या ने आगे कहा, 'मुझे यह देखकर काफी निराशा हुई कि कैसे हर चीज के बारे में चर्चा की गई मेरे खेल को छोड़कर मेरे इंट्रव्यू (दर्शकों द्वारा) पर बहुत कम लोगों ने ध्यान दिया और यह काफी दुखद बात है। मुझे लगा कि यह एक तरह से अनुचित है। मुझे लगता है कि महिलाओं की कम सराहना की जाती है, और हर अप्रासंगिक चीज पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और नफरत की जाती है जबकि लोग शायद उन्हीं चीजों से दूर हो जाएंगे।'

शतरंज समुदाय में महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले व्यापक मुद्दे को संबोधित करते हुए, उन्होंने समान सम्मान का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को अप्रासंगिक मानदंडों के आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए, बल्कि उनके कौशल और उपलब्धियों को स्वीकार किया जाना चाहिए।

देशमुख ने कहा, 'मुझे लगता है कि महिलाओं को रोजाना इसका सामना करना पड़ता है, और मैं मुश्किल से 18 साल की हूं। मुझे कई तरह के फैसले का सामना करना पड़ा है, जिसमें उन चीजों के लिए वर्षों से नफरत भी शामिल है जो मायने नहीं रखती हैं। मुझे लगता है कि महिलाओं को समान सम्मान मिलना शुरू होना चाहिए।'

खेलों में बहुत कम ऐसे मौके आते हैं, जब कोई आत्मविश्वास से कह सके- ‘जीतेगा तो इंडिया ही’. आप यह क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन या किसी अन्य खेल में शायद ही कह सकते हैं. लेकिन शतरंज में आजकल आप निश्चिंत होकर कह सकते हैं कि ‘जीतेगा तो इंडिया ही'. अब शतरंज में भारत की ताकत और गहराई सबसे अलग है. बातुमी (जॉर्जिया) में हुआ FIDE वर्ल्ड कप -2025 भारत की इसी मजबूत पकड़ को दिखाता है.

जरा हालात पर गौर कीजिए. कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच यह फाइनल मुकाबला 'पीढ़ियों की टक्कर' कहा जा रहा था. हम्पी, जो भारतीय महिला शतरंज की प्रेरणा रही हैं- अपने से आधी उम्र की खिलाड़ी के खिलाफ खड़ी थीं. मां बनने के बाद खेल को छोड़ चुकी हम्पी ने वापसी कर दो बार वर्ल्ड रैपिड खिताब जीता और खुद को फिर साबित किया. वहीं, दिव्या ने ओलंपियाड और जूनियर स्पर्धाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.

वर्ल्ड कप की शुरुआत में हम्पी को खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा था. वहीं, दिव्या के बारे में कहा जा रहा था कि वह कुछ चौंकाने वाले नतीजे दे सकती हैं. लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, दोनों खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचीं. दिव्या ने चीन की शीर्ष खिलाड़ियों (जिनेर झू और टैन झोंगयी) को हराया. इसके अलावा दिव्या ने पिछले महीने वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में वर्ल्ड नंबर वन हाउ यिफान को भी मात दी थी, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी. दूसरी ओर हम्पी ने टिंगजेई ली और अलेक्जांद्रा कोस्टेनिउक को हराया.

शिष्या दिव्या ने 'गुरु' हम्पी को दी मात

बातुमी  के फाइनल में दिव्या ने ही ज्यादा मौके बनाने की कोशिश की. पहला गेम एक मानसिक जंग के समान था, जिसमें दिव्या ने ड्रॉ तब स्वीकारा जब कोई भी काउंटरप्ले संभव नहीं था. दूसरे गेम में स्थिति पूरी तरह ड्रॉ लग रही थी, लेकिन हम्पी की एक बड़ी चूक ने मुकाबले का रुख बदल दिया. दिव्या ने आक्रामकता में थोड़ा फिसलते हुए जीत को खतरे में डाला, लेकिन समय दबाव में हम्पी की दो बड़ी गलतियों ने दिव्या को वर्ल्ड कप खिताब दिला दिया.

यह मुकाबला दिव्या के खेल की असली झलक था- एक ऐसा ओपनिंग जो शुरुआत में ड्रॉ जैसा लग रहा था, लेकिन उसमें गलतियों की संभावना बनी रही. दिव्या ने चालें तेजी से चलीं, जिससे उनके पास समय ज्यादा बचा. वहीं, हम्पी ने ज्यादा समय लिया और आखिर में दबाव में गलती कर बैठीं. यह जीत साफ दिखाती है कि दिव्या ने गुरु हम्पी को बेहद नाटकीय तरीके से हरा दिया.

 

 

 

 

✦PATIDAR EKTA MANCH

अगला कदम हमारे ऐप पर।

यहां जानकारी पढ़ें। पोस्ट, कमेंट, नौकरी आवेदन, सदस्यों से संपर्क और समाज के सहयोग के लिए हमारा आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।

Google Play से डाउनलोड करें ↗